फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman suicide afte one month of marrige

शादी के महीने भर बाद विवाहिता ने की खुदकुशी

Tue, 24 Mar 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
woman suicide afte one month of marrige
बंडा। मायके में एक नव विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता की मां ने दमाद और ससुराल वालों पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव चांदूपुर पड़री निवासी सोमवती ने पुलिस को बताया कि 20 वर्षीय पुत्री रोशनी की शादी 16 फरवरी 2020 को पीलीभीत में थाना माधौटांडा के गांव नारायनपुर बुजुर्ग निवासी संतोष कुमार के साथ की थी। ससुरालवाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और कार व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसी बीच तीन मार्च को उनके पति मोहरपाल की करंट से मौत हो गई। पति की मौत से वह काफी परेशान थीं, लेकिन पुत्री के ससुराल वाले दहेज की मांग पर अड़े रहे। पति संतोष कुमार, ससुर राजेंद्र, जेठ शीतल, जेठानी गुड़िया और सास प्रेमा देवी उनकी पुत्री को लगातार परेशान कर रहे थे। पांच दिन पूर्व उनका दामाद रोशनी को विदा कराकर ले गया था और घर ले जाकर मारपीट की। इसके बाद दो दिन पूर्व छोड़ गया और धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो रोशनी को नहीं रखेंगे। इससे रोशनी बेहद परेशान थी और प्रताड़ना से तंग होकर सोमवार सुबह कमरे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे सीओ नवनीत कुमार, थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed