{"_id":"622e3e5eb932ae64d71b600d","slug":"woman-raped-on-the-pretext-of-getting-a-job-shahjahanpur-news-bly478215799","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र की विवाहिता ने एक युवक पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ खिलाने के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने वीडियो क्लिप बना ली थी, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी विपिन शर्मा उर्फ मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला ने पुलिस को बताया कि करीब नौ साल पहले उसके पति की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। इससे वह और उसके तीन बच्चे परेशान रहने लगे थे। गांव का एक युवक नोएडा में नौकरी करता था। वह गांव आया और उसने नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कुछ महीने पहले युवक ने उसे घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। उससे दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। बाद में वह उसे अपने साथ नोएडा ले गया।
वहां वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। इस बीच उसने बच्ची को जन्म दिया। कुछ दिन बाद उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला के मुताबिक पति की मौत के बाद उसे क्लेम के तीन लाख, 60 हजार रुपये मिले। रुपये लेकर युवक ने अपने नाम एक प्लॉट खरीद लिया। आरोप है कि कुछ समय पहले युवक ने वह प्लाट बेच दिया और अपनी शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक विपिन शर्मा उर्फ मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
-संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण