फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman kills husband in collusion with lover; body found in a pit.

Shahjahanpur News: प्रेमी के साथ मिल महिला ने पति की जान ली, शव गड्ढे में मिला

Sat, 06 Jun 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman kills husband in collusion with lover; body found in a pit.
ओमकार सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। कांट के लिंथरा गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने हिस्ट्रीशीटर पति ओमकार की हत्या कर दी थी। पत्नी ओमा भारती और उसके प्रेमी नन्हे ने पैर से गर्दन दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद नन्हे ने अपने बगीचे में शव को गाड़ दिया। वारदात के साढ़े तीन माह बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया। ओमकार को प्रेम संबंधों की जानकारी होने के बाद ओमा और नन्हे ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया था।
विज्ञापन

मानपुर मलिकापुर गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने 6 मार्च को अपने भाई ओमकार सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि ओमकार 23 फरवरी को तिलहर न्यायालय में एक मुकदमे की तारीख पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। जांच के दौरान चार जून को सत्यवीर सिंह ने अपने भाई के अपहरण की आशंका जताते हुए कांट के गांव लिंथरा निवासी नन्हे और अपनी भाभी ओमा भारती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि ओमा भारती और नन्हे के बीच लंबे समय से प्रेम-संबंध थे। दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर ओमकार इसका विरोध करता था। ओमकार पर कई मुकदमे दर्ज थे जिसकी वजह से दोनों को लगता था कि वह उन लोगों की हत्या कर देगा।
इसके बाद दोनों ने मिलकर ओमकार को रास्ते से हटाने की साजिश रची। एसपी सिटी ने बताया कि घटना वाले दिन ओमकार को नन्हे के बगीचे में बुलाया गया। वहां उसे शराब पिलाई गई। जब वह नशे की हालत में था तक उसके गले पर पैर रखकर दबा दिया। फिर शव को बाग में ही केले के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। संवाद

-----

20 साल पहले हुई थी ओमकार और ओमा की शादी

ओमकार की शादी करीब 20 साल पूर्व सेहरामऊ दक्षिणी के ही गांव दिबियापुर की ओमा भारती के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र तकरीबन 14 और बेटी की उम्र तकरीबन 12 साल है। परिजनों के अनुसार, ओमा भारती कांट के लिंथरा गांव में अपनी बड़ी बहन के घर जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात नन्हे से हुई थी।
-----
प्रेमी के साथ चली गई ओमा तब हुआ परिजनों को शक...
शाहजहांपुर। 23 फरवरी को ओमकार के लापता होने के कुछ दिन बाद ही ओमा अपने प्रेमी नन्हे के पास चली गई थी। परिजनों को ओमा और नन्हे के बीच प्रेम संबंधों का पहले ही शक था। ओमकार के लापता होने के बाद जब ओमा, नन्हे के साथ चली गई तो परिजनों का शक यकीन में बदल गया। उन्हें यह भी यकीन हो गया कि ओमकार के लापता होने के पीछे इन्हीं दोनों का हाथ है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का राज खुल गया।
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव मानपुर मलिकापुर निवासी ओमकार हिस्ट्रीशीटर था। नन्हे के संबंध उसकी पत्नी ओमा भारती से जरूर हो गए थे लेकिन दोनों को लगता था कि अगर उसे उनके संबंधों के बारे में पता चला तो वह उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।
करीब चार-पांच माह पहले ओमकार को इसकी भनक लग गई थी। उसने ओमा से विरोध जताया और उस पर नजर रखने लगा। इसके बाद ओमा और नन्हे ने ओमकार को रास्ते से हटाने की योजना तैयार कर ली। उसे मारकर बगीचे में दफनाने के बाद ओमा को भरोसा हो गया था कि अब उसकी हत्या का राज कभी नहीं खुलेगा।
वह आराम से नन्हे के साथ रहने लगी थी। वहीं, पुलिस को ओमकार के मोबाइल की अंतिम लोकेशन कांट के लिंथरा गांव में मिल रही थी, लेकिन पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं थे। पुलिस को जब नन्हे और ओमा के संबंधों में बारे में जानकारी हुई तो दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के सामने दोनों ने पूरा घटनाक्रम कबूल लिया।
शुक्रवार को एसपी सिटी के सामने पेश की गई ओमा के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वहीं, ओमकार के कंकाल को देख भाइयों की आंख से आंसू बह निकले। ओमकार की बहन ज्ञाना देवी व रीना भी रोते-रोते बेहाल हो गईं।

--
ओमकार पर दर्ज थे आठ मुकदमे



ओमकार के ऊपर विभिन्न थानों में करीब आठ मुकदमे दर्ज थे। सेहरामऊ दक्षिणी थाने में एक हत्या का मुकदमा दर्ज था तो तिलहर थाने में हत्या के प्रयास व डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज था। शहर के थाना सदर बाजार में हत्या के प्रयास, लूटपाट व गैंगस्टर की धारा में मुकदमा दर्ज था। सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल रखी थी।
--
रिश्तों का कत्ल

- जनवरी में पुवायां थाना क्षेत्र में भांजे के इश्क में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया था। पति का गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
- 2024 में थाना रोजा क्षेत्र में पति की ईंट से कूचकर हत्या की, फिर पति की फटी खोपड़ी में हाथ डालते हुए पत्नी ने भेजा निकाल लिया था।

- कुछ साल पूर्व निगोही के गौटिया गांव की पिंकी की उसके पति रमेश ने फुंकनी मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed