फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman killed after being hit by Vande Bharat train and two injured in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में हादसा: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर बकरियां चरा रहीं महिला की मौत, दो घायल

Mon, 28 Sep 2026 06:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 28 Sep 2026 06:43 PM IST
सार

शाहजहांपुर में रेलवे लाइन किनारे बकरियां चला रहीं तीन महिलाओं वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गई। इनमें एक महिला की मौत हो गई। दो महिलाएं घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Woman killed after being hit by Vande Bharat train and two injured in Shahjahanpur
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तिलहर और शाहजहांपुर के बीच रनथ्रू ट्रेन वंदे भारत की चपेट में आकर रेलवे ट्रैक किनारे बकरी चरा रहीं फिरोजपुर गांव के वेदप्रकाश की पत्नी मुन्नी (55) की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 15 बकरे-बकरियां भी ट्रेन की चपेट में आए हैं। 

विज्ञापन


फिरोजपुर निवासी मुन्नी अपने गांव निवासी ग्याप्रसाद की पत्नी मुन्नी और भगवानदास की पत्नी रामश्री के साथ रुद्रपुर फाटक के पास बकरी चरा रही थीं। शाम करीब 4:40 बजे शाहजहांपुर की ओर से बरेली दिशा की तरफ जा रही वंदे भारत पास हुई। ट्रेन की चपेट में आने से मुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी मुन्नी और रामश्री गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिजन मृतका का शव लेकर घर चले गए। जबकि घायल महिलाओं को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर डायल 112 और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed