फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman gang-raped, teenager molested

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी से छेड़छाड़

Sat, 27 Nov 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped, teenager molested
निगोही (शाहजहांपुर)। खेत में पानी जाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष के चार लोगों ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर पिता, पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिलाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र में दो लोगों के खेत अगल-बगल हैं। एक हफ्ते पहले एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से खेत से पानी जाने पर आपत्ति जताई। विरोध पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को दूसरे पक्ष के चार लोग तमंचे और डंडे लेकर एक पक्ष के घर में घुस गए। घर के पुरुष हमलावरों को देखकर दीवार फांदकर भाग गए।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बचाने आई उसकी मां के साथ चारों लोगों ने दुष्कर्म किया। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की ओर से एक महिला ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed