फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman files dowry harassment case against railway employee husband.

Shahjahanpur News: महिला ने रेलकर्मी पति पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

Mon, 14 Sep 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Woman files dowry harassment case against railway employee husband.
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना सदर बाजार में रेलवे में कार्यरत शुभम मिश्रा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दस लाख रुपये व आभूषण नहीं देने पर उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 20 मई 2025 से करीब एक साल पहले तक शुभम ने अपने क्वार्टर में शादी का झांसा देकर सहमति संबंध में रखकर यौन उत्पीड़न किया। शादी के लिए कहने पर उसके साथ मारपीट कर क्वार्टर में बंद कर ताला डाल दिया। उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। क्वार्टर में पंखे और पानी तक की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

इस बीच मां ने कई बार फोन किया। फोन रिसीव न होने पर मां क्वार्टर पर आई और पुलिस की मदद से ताला खुलवाकर उसे बाहर निकलवाया। महिला ने बताया कि 23 जून 2026 को शुभम ने अपनी नौकरी व जेल जाने से बचने के लिए आर्य समाज में उसके साथ शादी कर ली। कुछ दिन बाद पति दहेज में 10 लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 व 31 जुलाई को पति थोड़ा-थोड़ा सामान निकालकर ले जाने लगा। आरोप है कि संदिग्ध लोगों को बुलाकर कैमरे तुड़वाने का इल्जाम लगाया। पति रोजाना मारपीट करते और उसे छोड़ने के साथ जान से मारकर शव गायब करने की धमकी देते। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed