फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman fell from the bike and crushed to death by dumper on highway in shahjahanpur

शाहजहांपुर में दर्दनाक घटना: सिपाही ने मारा डंडा तो बाइक से गिरी महिला, डंपर से कुचलकर मौत, हाईवे पर हंगामा

Mon, 21 Apr 2025 10:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Apr 2025 10:44 AM IST
सार

Shahjahanpur News: निगोही क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक घटना हुई। यूपी पुलिस के सिपाही की वजह से एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि चेकिंग के दौरान सिपाही ने बाइक पर डंडा मार दिया, जिससे अनियंत्रित हुई बाइक से महिला हाईवे पर गिर गई। पीछे से आया डंपर उसे कुचलते हुए निकल गया। 

विज्ञापन
woman fell from the bike and crushed to death by dumper on highway in shahjahanpur
मृतका का फाइल फोटो, मौके पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही में जठिया गांव के पास रविवार शाम सिपाही ने बाइक पर डंडा मार दिया, जिससे अनियंत्रित हुई बाइक से गिरी महिला को डंपर ने कुचल दिया। महिला की मौत के बाद काफी हंगामा हुआ। वाहन चेकिंग के नाम पर भड़के ग्रामीणों ने लिपुलेख-भिंड हाईवे पर जाम कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। विधायक ने पहुंचकर इंस्पेक्टर से नाराजगी जताई और सिपाही पर कार्रवाई के लिए कहा। रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद जाम खुल सका। 

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले प्रदीप कुमार अपनी पत्नी अमरीशा देवी व बेटे किशन के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। निगोही से 14 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर-पीलीभीत सीमा के बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि चेकिंग के नाम पर सिपाही ने डंडा चलाया तो बाइक अनियंत्रित होने से अमरीशा सड़क पर गिर गई और पीछे से आए डंपर से बाइक टकराने के बाद उनके सिर के ऊपर से पहिया निकल गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Video: नशेड़ी ने खंडहर में फेंकी बच्ची, दिशा पाटनी की मेजर बहन ने बचाई जान; दिनभर की देखभाल फिर मां से मिलवाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा 
हादसे में अमरीशा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो हंगामा शुरू कर दिया। प्रदीप ने रोते हुए सिपाही द्वारा डंडा मारने की बात बताई तो लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। कुछ देर में शाहजहांपुर और पीलीभीत मार्ग पर वाहनों की लंबी जाम लग गई। रोडवेज बस से लेकर डग्गामार वाहन, बाइक सवार और लग्जरी कारें तक फंस गई। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

समझाने आए दो दरोगा भी भीड़ की नाराजगी को देखकर कुछ बोल नहीं सकें। सीओ सदर प्रयांक जैन और एसडीएम जीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने डीएम को मौके पर आने की मांग रखी, साथ ही कहा कि 50 लाख रुपये मुआवजा, पुलिस बल पर कार्रवाई की जाए। रात करीब साढ़े दस बजे तक जाम नहीं खुल सका था। भीड़ हाईवे पर डटी हुई थी।

woman fell from the bike and crushed to death by dumper on highway in shahjahanpur
घटना के बाद पुलिस पर भड़कीं विधायक - फोटो : अमर उजाला

विधायक बोलीं- लूट मचा रखी है, अब जिंदा कर दिखाइए
महिला की मौत के बाद तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने इंस्पेक्टर से कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। कहा कि सहालग का सीजन चल रहा है। इसलिए चेकिंग करने के लिए मना किया है, लेकिन पुलिस ने लूट मचा रखी है। पुलिस ने डंडा मारा है तो अब महिला को जिंदा करिए। जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। डंडा मारने वाले सिपाही को निलंबित कराया जाए।

वैकल्पिक मार्ग से निकाले वाहन
हादसे के बाद करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। मृतका के परिजन के राजी नहीं होने पर पुलिस ने जैसे-तैसे मार्ग को डायवर्ट कर दिया था। इस बीच वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकाला गया है। रात साढे़ दस बजे तक दोनों ओर तीन-तीन किलोमीटर तक जाम लगा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed