{"_id":"670065d1b3229f8f6f0c87a4","slug":"woman-falls-to-death-while-adjusting-anklets-on-moving-bike-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-128532-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चलती बाइक पर पायल सही करते समय गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चलती बाइक पर पायल सही करते समय गिरी महिला की मौत
Sat, 05 Oct 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
पुवायां के गांव धर्मंगदपुर की रीना देवी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। पायल सही करते समय चलती बाइक से बिजली उपकेंद्र के पास सड़क पर गिरी महिला की मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव धर्मंगदपुर निवासी अनूप की शादी पांच वर्ष पूर्व गांव धारा निवासी पुत्तूलाल की पुत्री 25 वर्षीय रीना के साथ हुई थी। शादी के बाद रीना के तीन बच्चे हुए, लेकिन कोई भी बच्चा जीवित नहीं रहा। एक अक्तूबर को रीना अपने पति के साथ बाइक से बिलसंडा के गांव मरेना अपनी रिश्तेदारी में दावत में गई थी। बुधवार को वापस आते समय बिजली उपकेंद्र के पास रीना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अनूप ने पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
इसके बाद रीना को जांच के लिए मोहम्मदी ले जाया गया। बुधवार रात वापस पुवायां लाते समय रीना देवी ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद शव को घर ले जाया गया था। बृहस्पतिवार को रीना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। रीना के पिता पुत्तूलाल ने बताया कि वर्ष 2023 में रीना के भाई सूरज की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार अभी इस दुख से उबरा भी नहीं था कि रीना की भी मौत हो गई।