फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 12 Jun 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.
रूबी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। थाना खुदागंज क्षेत्र के कंधरापुर गांव निवासी रंजीत सिंह की 32 वर्षीय पत्नी रूबी देवी की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने रूबी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र के गुलड़िया भूपसिंह गांव निवासी अनुज सिंह ने बताया कि बहन रूबी की शादी करीब छह साल पूर्व रंजीत के साथ की थी। ससुराल वाले आए दिन बहन को दहेज के लिए परेशान करते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार रात बहन की मौत की सूचना मिली तो वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोगों के साथ बहन की ससुराल पहुंचे। देखा कि बाहर से कुंडी लगी हुई थी। अंदर गए तो बहन का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोप है कि उनकी इकलौती बहन की पीटकर हत्या कर दी गई। बहन का चार वर्षीय एक बेटा लव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि बुधवार रात पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ी थी। पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रूबी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रूबी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed