{"_id":"68dad72abfa8e96568070387","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-allege-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153916-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों का हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों का हत्या का आरोप
विज्ञापन
शिल्पी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : credit
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी विनोद की 25 वर्षीय पत्नी शिल्पी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने शव की हालत देख हत्या का आरोप लगाया है।
रोजा थाना क्षेत्र के जमुही गांव निवासी भयंकर सिंह ने बताया कि बेटी शिल्पी की शादी करीब छह साल पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी विनोद के साथ की थी। बेटी को हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन दामाद दहेज से संतुष्ट नहीं था। आए दिन बेटी को प्रताड़ित करता था।
बुलेट बाइक की मांग को लेकर दामाद बेटी के साथ मारपीट करता था। रक्षाबंधन पर घर आई बेटी करीब डेढ़ माह रुककर गई थी। रविवार रात दामाद ने दूसरे दामाद शक्ति सिंह को कॉल कर बेटी शिल्पी की मौत की सूचना दी। शिल्पी की ससुराल पहुंचे तो शव बेड पर पड़ा था और ससुराल वाले नदारद थे। बेटी के चेहरे पर चोट के निशान थे। आरोप है कि बेटी की पीटकर हत्या कर दी गई। दामाद शराब की दुकान पर सेल्समैन है। वह अपने पीछे चार साल की प्रभा व दो साल के मोहन को छोड़ गई है।
विज्ञापन
इधर, मृतका के ससुर हरिपाल का आरोप है कि बहू फोन पर बात कर रही थी। बेटे ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बहू कमरे में चली गई और बेटा बरामदे में लेट गया। इस बीच बहू ने फंदा लगा लिया। मिर्जापुर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।