फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, allegation of killing by giving poisonous substance

Shahjahanpur News: महिला ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा, विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप

Sat, 09 Aug 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, allegation of killing by giving poisonous substance
बेबी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : :कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर महेवा के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस में फंसे सवार।
तिलहर (शाहजहांपुर)। खिरिया माल गांव की रहने वाली 24 वर्षीय बेबी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं, मायके वालों ने विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाई कमलेश ने बताया कि बहन बेबी की शादी वर्ष 2021 में गांव के ही रहने वाले आदेश सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही बहनोई व उनके घरवाले बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जरा-जरा सी बात पर बहन से झगड़ा किया जाता था। दो साल पूर्व दादी ने जीजा को 80 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

अभी दो-तीन माह पूर्व 50 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद भी बहन की ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। किसी न किसी बात पर बहन से विवाद करते रहते थे। कमलेश ने बताया कि तीन दिन पूर्व बहन से फोन पर बात हुई थी। बहन ने बताया था कि उसे बहुत परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब बाहर रह रहे बहनोई को फोन कर समझाया। बृहस्पतिवार रात बहन की मौत की सूचना गांव के लोगों से मिली। जब बहन की ससुराल गए तब उन लोगों ने कहा कि उसने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई कमलेश की ओर से उसके बहनोई आदेश सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed