फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies due to bike collision on National Highway

Shahjahanpur News: सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर समेत छह ट्रेनें निरस्त रहने से यात्री रहे परेशान

Sat, 02 Sep 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to bike collision on National Highway
शाहजहांपुर स्टेशन पर देरी से आई त्रिवेणी एक्सप्रेस में चढ़ते-उतरते यात्री
शाहजहांपुर। लखनऊ मंडल (पूर्वोत्तर रेलवे) के गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और गोरखपुर कैंट कुसम्ही रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग, मरम्मत संबंधी कार्य जारी है। इसके चलते शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली 23 ट्रेनें निरस्त की गईं हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों में सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर, जम्मूतवी एक्सप्रेस, दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस समेत तीन जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं, जबकि मुरादाबाद मंडल में संचालित कुल 23 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जो कि छह सितंबर तक प्रभावित रहेंगी। हालांकि इनके निरस्तीकरण का समय अलग-अलग है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05459-60 शहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर एक से छह सितंबर, 15211-12 दरभंगा-अमृसर पांच सितंबर तक निरस्त रहेगी, जबकि कई ट्रेनें पहले से ही देरी से चल रहीं हैं। शुक्रवार को लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से आईं। कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटा से अधिक लेट रही। अवध आसाम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आ सकी। वहीं बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन जम्मूतवी एक्सप्रेस 44 मिनट, मेरठ सिटी राज्य रानी एक्सप्रेस 12 मिनट, जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट की देरी से आई, जिसकी वजह से भी यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed