{"_id":"66fdd989d77225c8a5033b24","slug":"woman-died-under-suspicious-circumstanceshighway-blocked-at-police-station-gate-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128415-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...थाना गेट पर हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...थाना गेट पर हाईवे किया जाम
Thu, 03 Oct 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
सिंधौली में मृतका राजमालती के परिजन को समझाते इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला। स्रोत: जागरुक पाठक
सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव नथुआपुर निवासी मुनेंद्र कुमार की पत्नी राजमालती (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि दहेज के लिए जलाने का प्रयास किया गया। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजन ने थाने के सामने लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
गांव आयुं निवासी दामोदर ने अपनी बेटी राजमालती का विवाह मुनेंद्र के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज से खुश नहीं थे और दहेज में एक लाख रुपये और सोने की अंगूठी की मांग की जा रही थी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। मंगलवार को राजमालती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में मिली। मृतका के शरीर का ऊपरी हिस्से पर जलने से फफोले पड़े थे। आरोप है कि उसे जलाकर मारा गया है। गांव के व्यक्ति की सूचना पर परिजन पहुंचे और थाने में तहरीर दी। मृतक की मां सावित्री ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने सावित्री की तहरीर पर पति मुनेंद्र, देवर संतराम, राकेश, संतराम, राजवीर व संतराम की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि बेटी की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव थाने लेकर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। परिजन का आरोप है कि पूरे दिन आरोपी थाने के आसपास घूमते रहे, पर पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बमुश्किल उन्हें समझाया। तब करीब 45 मिनट के बाद जाम खुल सका। थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि मामले की विवेचना सीओ पुवायां कर रहे हैं। आराेपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप निराधार है।
-- -- -- -- -- -- -
मायके से लौटने के बाद मार डाला
-छोटी बहन की तबीयत खराब होने के चलते राजमालती अपने पति के साथ मंगलवार दोपहर तीन बजे मायके आई थी। करीब एक घंटा रुकने के बाद ससुराल लौट गई थी। मृतका की मां ने बताया कि दामाद ट्रैक्टर चलाता है। वह दहेज के लिए काफी दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --