फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor-trolley overturns after collision with bus; 13 injured.

Shahjahanpur News: बस की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 घायल

Sat, 26 Sep 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns after collision with bus; 13 injured.
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बस की पीछे से टक्कर लग गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार बरेली जिले के थाना बिशारतगंज के लोहारी गांव के 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद तीन लोगों को बरेली के अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी निवासी पूजा की भतीजी के जन्मदिन था। जिसमें लोहारी गांव से परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। रात करीब दस बजे हाईवे पर फॉर्म नंबर तीन के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बस में टक्कर लग गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हाईवे पर यातायात रुक गया।
विज्ञापन

पूजा, उनके परिवार के छह वर्षीय नीरज, थाना बिशारतगंज के गांव लोहरी निवासी आठ वर्षीय जीतू, 35 वर्षीय तुलसी, आठ साल का प्रिंस, 40 वर्षीय सोमवती, 30 वर्षीय उर्मिला देवी, 25 वर्षीय केशवती, चार वर्षीय तरुण, 50 वर्षीय सुशीला घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सीएचसी पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed