फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman critically injured in stone-pelting incident succumbs during treatment.

Shahjahanpur News: पथराव में गंभीर घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sat, 25 Apr 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman critically injured in stone-pelting incident succumbs during treatment.
पुवायां। लगभग एक माह पूर्व पथराव में गंभीर घायल गांव नरायनपुर बैजू के अली शेर की पत्नी ऊजरातन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव नरायनपुर बैजू निवासी सब्बन अली ने 31 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मार्च को उनके घर के सामने खड़ंजा डाला जा रहा था। उनकी मां ऊजरातन ने कहा कि जिस ओर नाली बनी है, उस ओर ही पानी का ढलान कर दिया जाए। इससे नाराज गांव के रज्जाक अली, रियाज, किसवर और अख्तर ने गाली-गलौज करते हुए ऊजरातन पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन

बचाने आई ऊजरातन की बहन सुआला देवी भी पथराव में घायल हो गईं थीं। ऊजरातन को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन ऊजरातन को फिर से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए थे। 23 अप्रैल काे ऊजरातन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने ऊजरातन की मौत की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले में पहले से दर्ज रिपोर्ट में धाराएं तरमीम की जा रही हैं। 10 अप्रैल को रज्जाक अली का चालान किया जा चुका है। अन्य आरोपियों का भी चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed