फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman consumes poisonous substance after recording video of her harassment.

Shahjahanpur News: प्रताड़ित करने का वीडियो बनाकर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

Mon, 03 Aug 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman consumes poisonous substance after recording video of her harassment.
तिलहर। मुस्तफाबाद मोहल्ले में रविवार की शाम इरफान की पत्नी फौजिया ने मोहल्ले के ही चार लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

वीडियो में फौजिया ने कहा है कि वह अपने एक बेटे के साथ घर पर रहती है। मोहल्ले के चार लोग आए दिन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। उसने यह भी कहा कि यदि उसे कुछ होता है तो इसके लिए यही चार लोग जिम्मेदार होंगे। जहरीला पदार्थ खाने के बाद फौजिया की हालत बिगड़ने पर उनकी मां शमीदा उन्हें सीएचसी ले गईं।
विज्ञापन

वहां फौजिया को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक वीडियो बनाया है, जिसमें चार लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed