{"_id":"67de9c048a6c21e10806fc0c","slug":"woman-body-found-buried-in-the-sand-on-the-banks-of-sharda-canal-in-shahjahanpur-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शारदा नहर के किनारे रेत में दबा मिला महिला का शव, हत्या के बाद दफनाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शारदा नहर के किनारे रेत में दबा मिला महिला का शव, हत्या के बाद दफनाने की आशंका
Sat, 22 Mar 2025 07:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Mar 2025 07:41 PM IST
सार
शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुवायां ब्लॉक और बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंघापुर खास नहर किनारे एक महिला का शव रेत में दबा मिला।
विज्ञापन
महिला के शव से रेत हटाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में पुवायां ब्लॉक और बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंघापुर खास के पास शारदा नहर के किनारे एक महिला का शव शनिवार को रेत में दबा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। ग्रामीणों ने हत्या कर शव दफनाने की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार को कुत्ते शारदा नहर के किनारे रेत को खोद रहे थे। जमीन के अंदर से कुछ खींच रहे थे। कुत्तों को देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि रेत में महिला का शव दबा है। सूचना पाकर बंडा और पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद मामले की जानकारी सीओ को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैर में काला और गले में बंधा था लाल धागा
सीओ के पहुंचने पर शव को निकलवाया गया। पुलिस के अनुसार गुलाबी कुर्ता और आसमानी सलवार पहने महिला का शव कई दिन पुराना लग रहा है। महिला की आयु लगभग 27 वर्ष होने का अनुमान है। महिला के पैर में काला धागा बंधा हुआ है और गले में लाल रंग का धागा पहना हुआ है।
ये भी पढ़ें- UP: बरेली में भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर घायल; हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा
सीओ के पहुंचने पर शव को निकलवाया गया। पुलिस के अनुसार गुलाबी कुर्ता और आसमानी सलवार पहने महिला का शव कई दिन पुराना लग रहा है। महिला की आयु लगभग 27 वर्ष होने का अनुमान है। महिला के पैर में काला धागा बंधा हुआ है और गले में लाल रंग का धागा पहना हुआ है।
ये भी पढ़ें- UP: बरेली में भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर घायल; हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा
इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि पुलिस महिला की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।