फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brick kiln wall collapsed five workers buried under the rubble in bareilly

UP: बरेली में भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर घायल; हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा

Sat, 22 Mar 2025 12:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 12:02 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मलबे में दबने से चार मजदूर गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Brick kiln wall collapsed five workers buried under the rubble in bareilly
जेसीबी से हटाया गया मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ी घटना हो गई। नेशनल हाईवे किनारे स्थित ईंट भट्ठे की कच्ची दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। दो घंटे में बुलडोजर से मलबा हटाकर चार मजदूरों को बाहर निकाला गया। चारों गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांचवें मजदूर की मौत हो गई। उसका शव करीब तीन घंटे बाद निकाला जा सका। घटना के बाद मजदूरों के परिजन आक्रोशित हो गए और हाईवे पर आकर जाम लगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन

ईंटों की भराई करते समय हुआ हादसा 
मीरगंज क्षेत्र के परौरा गांव के समीप नेशनल हाईवे किनारे दुर्गा ब्रिक फील्ड नाम से ईंट भट्ठा है। शनिवार को सुबह मजदूर भट्ठे में ईंटों की भराई कर रहे थे। इसी दौरान भट्ठे की एक गज चौड़ी कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में पांच मजदूर दब गए। चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मलबा हटाने के लिए जेसीबी व क्रेन लाई गईं। इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया।

ये भी पढ़ें- UP: हिस्ट्रीशीटर की फैक्टरी में टमाटर-मिर्च नहीं, खतरनाक केमिकल से बनता था सॉस, रेस्टोरेंट-ठेलों पर सप्लाई
 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने हाईवे पर किया हंगामा 
दो घंटे की मशक्कत के बाद चार मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। ये सभी गंभीर रूप घायल हुए हैं। इन्हें एंबुलेंस से आननफानन अस्पताल ले जाया गया। वहीं पांचवें मजदूर छोटेलाल की मौत हो गई। उसका शव मलबे से दोपहर करीब 12 बजे बाहर निकाला जा सका। घटना से मजदूरों के परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हाईवे पर आकर हंगामा कर दिया। जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद फोर्स ने भीड़ को हाईवे से हटाया। 

विज्ञापन

ये मजदूर हुए घायल 
बबलू पुत्र तिरमल निवासी परौरा 
राजीव पुत्र घासीराम निवासी धनैटा
इसरार पुत्र इकरार निवासी नल नगरिया 
नन्हें बाबू पुत्र मो. हुसैन निवास बलूपुरा 

इनकी हुई मौत 
छोटे लाल निवासी धनैटा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed