{"_id":"6842dd368d6a1781d70b51a9","slug":"woman-arrested-for-making-derogatory-remarks-on-scheduled-caste-in-shahjahanpur-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: अनुसूचित जाति पर अभद्र टिप्पणी करने की आरोपी युवती गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: अनुसूचित जाति पर अभद्र टिप्पणी करने की आरोपी युवती गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो
Fri, 06 Jun 2025 05:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Jun 2025 05:51 PM IST
सार
शाहजहांपुर में एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि उसने वीडियो में अनुसूचित जाति पर अपमानजनक टिप्पणी की। गाली गलौज भी की।
विज्ञापन
आरोपी युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में सोशल मीडिया पर एक युवती को अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर वीडियो डालना भारी पड़ गया। रिपोर्ट दर्ज कर थाना सदर बाजार पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक जून को रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर निवासी अमित कुमार आजाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 31 मई को थाना सदर बाजार के मोहल्ला प्रोफेसर कॉलोनी, सुभाषनगर निवासी संध्या देवी उर्फ स्वीटी गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम व फेसबुक आईडी से एक वीडियो अपलोड किया। इसमें उसने अनुसूचित जाति के लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए अपमानजनक बातें कही थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: प्रेमिका से निकाह के लिए बना फर्जी इंस्पेक्टर, नौकरी पर नहीं गया तो खुला शहजाद का भेद, बीवी ने भिजवाया जेल
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इसकी विवेचना सीओ सिटी पंकज पंत कर रहे हैं। इस बीच अधिकारियों के निर्देश पर संध्या देवी उर्फ स्वीटी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल को कब्जे में लिया गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।