फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman along with her lover committed suicide by jumping in front of train in Shahjahanpur

प्रेम-प्रसंग में दी जान: प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, दोनों की मौत; मंजर देख सन्न रह गए लोग

Thu, 06 Jun 2024 02:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 02:41 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बंथरा और शाहजहांपुर के बीच रेलवे लाइन पर मिले। ट्रेन के कटकर दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे। मौके पर मंजर देख लोग सन्न रह गए। मोबाइल के जरिए दोनों की पहचान हो सकी। 

विज्ञापन
woman along with her lover committed suicide by jumping in front of train in Shahjahanpur
रेलवे लाइन पर पड़ा मोबाइल और चप्पल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बंथरा और शाहजहांपुर के बीच बुधवार की रात महिला और पुरुष के शव पड़े मिले। पुलिस के अनुसार, दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते ट्रेन से कटकर जान दी है। उनके पास से मिले मोबाइल के जरिये पहचान हो सकी है।

विज्ञापन


सदर बाजार थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान गोधन कश्यप (45) और वंदना कश्यप (40) निवासी कश्यप कॉलोनी थाना सदर बाजार के रूप में हुई है। वंदना का पति पूर्व में गोधन के साथ कपड़े की दुकान पर काम करता था। तभी से वंदना उसके संपर्क में आ गई थी। गोधन भी शादीशुदा था। 
विज्ञापन


UP Election Result 2024: देश की सबसे बड़ी पंचायत में शाहजहांपुर के ये तीन नेता, ये राज्यसभा सदस्य भी यहीं के
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब ढाई बजे दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि दोनों एक साथ बाइक से मौके पर पहुंचे थे। सूचना आने के बाद आरपीएफ और जीआरपी मौके पर गई। सदर पुलिस ने शव कब्जे में लिए। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अभी किसी ओर से तहरीर नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed