फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With the change in weather, the number of patients suffering from cold and fever has increased.

Shahjahanpur News: मौसम में बदलाव के साथ बढ़े सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज

Sun, 26 Oct 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
With the change in weather, the number of patients suffering from cold and fever has increased.
तिलहर क्षेत्र की कुंवरगंज पीएचसी में मरीज देखते डॉ.अनुराग गुप्ता। संवाद
तिलहर। मौसम में बदलाव के साथ रात में बढ़ रही सर्दी सेहत खराब कर रही है। सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। रविवार को तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलाें में इन्हीं बीमारियों से पीड़ित 196 मरीज पंजीकृत किए गए। इनमें से 40 मरीजों की विभिन्न जांचें कराई गईं और डॉक्टरों ने उन्हें दवाएं देने के साथ रात में सर्दी और मच्छरों से बचाव के उपाय करने का परामर्श दिया।
विज्ञापन

राजनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. अभिषेक जौहरी ने करीब 70 मरीजों का परीक्षण किया। इनमें से 15 मरीजों की जांच कराकर दवाएं दी गईं। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में तेजी आई है। लोगों को मौसम के अनुरूप खानपान अपनाने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

रमापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर का पद रिक्त होने के कारण फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने मेले में पहुंचे 70 मरीजों का परीक्षण किया। उन्होंने 15 मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल संक्रमण और बुखार से कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरगंज पीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुराग गुप्ता ने 40 मरीजों का उपचार किया और इनमें से 10 मरीजों के खून के नमूनाें की जांच कराई गई। बुखार, खांसी-जुकाम और पेट संबंधी रोग तेजी से फैल रहे हैं।
खुदागंज। हसनापुर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉ. फहीम खान ने 16 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं सुलभ कराईं। उन्होंने बताया कि जांच में बुखार और खांसी-जुकाम के पांच-पांच, दाद-खुजली आदि चर्म रोग के चार, और पेट दर्द के दो मरीज आए। बुखार के मरीजों ने तेज सर्दी लगने की शिकायत की। इसलिए उन्हें सुबह और रात के समय सर्दी से बचाव करने की सलाह दी गई।

--
300 मरीजों को दी गईं दवाएं

खुदागंज। जलालपुर गांव में रविवार को जिला पंचायत सदस्य के पति राजेश सिंह चौहान ने मेडिकल शिविर का आयोजन कराया। इस मौके पर एक मेडिकल काॅलेज से आई डॉक्टरों की टीम ने क्षेत्र के कई गांवों से लगभग 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दीं। व्यवस्था में सुखबीर सिंह, सत्यवान सिंह, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed