फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With normal atmospheric pressure, there is a likelihood of cloudy conditions.

Shahjahanpur News: वायुदाब सामान्य होने से बादल छाए रहने के बन रहे आसार

Wed, 04 Feb 2026 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
With normal atmospheric pressure, there is a likelihood of cloudy conditions.
शाहजहांपुर। सुबह हल्का कोहरा रहने के साथ पछुआ हवा के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। वायुदाब सामान्य बना हुआ है। इसके असर से बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को कोहरे के असर से दृश्यता 150 मीटर रही। सामान्य से तेज पछुआ हवा चली। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सामान्य बना हुआ है। इससे मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने की संभावना बन रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed