फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With cultural events Inter-school sports carnival begins

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ  इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कार्निवाल शुरू 

Thu, 24 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Thu, 24 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
With cultural events Inter-school sports carnival begins
स्पोर्ट्स कार्निवाल - फोटो : अमर उजाला
फर्टिलाइजर स्कूल में डीएम ने किया तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन
विज्ञापन

 फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल पिपरोला में तीन दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कार्निवाल शुरू हो गया। कार्निवाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम राम गणेश ने श्वेत कबूतर उड़ाकर और मशाल जलाकर किया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कार्निवाल में मेजबान कॉलेज के अलावा सीबीएसई बोर्ड से संचालित अन्य कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि डीएम ने छात्र- छात्राओं का आह्वान किया कि वह सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए राष्ट्र और समाज को मजबूत बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं खुद को कमतर न आंकें । आज सभी क्षेत्रों में लड़कियां देश का नाम रोशन कर रही है। प्रशासनिक सेवा से लेकर खेलों तक लड़कियां छाई हुई हैं। अभिभावकों से अपील की कि वह बेटियों को पढ़ाने में भेदभाव बिल्कुल न करें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। प्रधानाचार्य शालिनी प्रजापति ने आभार व्यक्त किया। दौड़, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस आदि प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें खिलाड़ियों ने बढ़- चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केएसएफएल के प्रबंध निदेशक ओपी गुप्ता, उप प्रबंधक आरके चोपड़ा ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराए। आयोजन में केसी गुप्ता, एनके अग्रवाल, हितेश कुलश्रेष्ठ, इंद्रमणि मिश्र, आरआर खरिया, केके सक्सेना, आरके श्रीवास्तव, नवीन गर्ग, वर्षा अग्रवाल, नील जौहरी, आरडी अग्रवाल, राजीव नयन श्रीवास्तव, नरेंद्र शर्मा, अमिता बरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राखी तिवारी और शैलेश मोहन मिश्रा के संचालन में हुए समारोह में कॉलेज के खेल शिक्षक इमरान खान, सुलोचना कार्की, रत्ना पांडेय, प्रताप सिंह, राहुल शर्मा, आलोक कंचन, मनीष पांडेय, नईमुद्दीन, जय शर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed