फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With a difference of only 2.5 degrees between day and night temperatures, the chill has intensified.

Shahjahanpur News: दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2.5 डिग्री का अंतर, बढ़ी ठिठुरन

Sun, 21 Dec 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
With a difference of only 2.5 degrees between day and night temperatures, the chill has intensified.
सिविल लाइन क्षेत्र में गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 2.5 डिग्री का अंतर रह गया है। दिन में धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक रविवार को भी तापमान गिरने के साथ सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को सामान्य से तेज पूर्वी हवा चली। दिन में धूप नहीं निकली। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि पूर्वी हवा चल रही है। वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। कोहरा बढ़ने के साथ तापमान में और गिरावट होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
पिछले छह दिनों का तापमान



दिनांक न्यूनतम अधिकतम

15 दिसंबर 8.1 21.0



16 दिसंबर 11.3 17.0

17 दिसंबर 11.1 13.8



18 दिसंबर 11.8 19.2

19 दिसंबर 10.2 14.4



20 दिसंबर 11.4 13.9
--
कोहरा-पाला गिरने से आलू और टमाटर में झुलसा लगने की आशंका

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डाॅ.एनसी त्रिपाठी ने बताया कि कोहरा-पाला गिरने, तापमान में गिरावट होने और धूप नहीं निकलने से आलू और टमाटर की फसल में झुलसा लगने की आशंका है। मिर्च के उत्पादन पर भी इसका असर पड़ सकता है। गेहूं की फसल के लिए मौसम फायदेमंद है। इसके उत्पादन में वृद्धि होगी। सब्जियों में अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं है। खेतों में काफी नमी बनी हुई है।




--
हृदय और सांस के रोगियों के लिए अधिक सर्दी हानिकारक

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तापमान की गिरावट हृदय रोगियों और सांस के रोगियों के लिए हानिकारक है। सर्दियों में खून जमने से रक्तचाप का असर बढ़ जाता है। इस मौसम में दोनों बीमारियों के रोगी को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। दिक्कत होने पर मरीज तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क कर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed