{"_id":"64fb6dc43ce7b403720e48c4","slug":"wire-broken-supply-interrupted-due-to-burning-of-jumper-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-4362-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तार टूटे, जंपर जलने से आपूर्ति हुई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तार टूटे, जंपर जलने से आपूर्ति हुई बाधित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज बारिश के दौरान शुक्रवार को 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के साथ ही लोकल फाल्ट के चलते शहर में कई जगह बिजली नेटवर्क ध्वस्त हो गया। जंपर जलने, तार टूटने और इंसुलेटर पंक्चर होने के चलते बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। देर शाम तक इंजीनियर लाइनें दुरुस्त कराने में जुटे रहे।
बारिश के दौरान दोपहर 1:44 बजे बहादुरगंज को आने वाली 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। बारिश कम होने पर एसएसओ ने लाइन लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि दोपहर 3:06 बजे बिजली आपूर्ति को दुरुस्त कर दिया गया। इस बीच करीब एक घंटे तक लोग बिजली के लिए तरसते रहे।
निगोही रोड उपकेंद्र पर फाल्ट आने के चलते करीब ढाई बजे बिजली गुल हो गई। इसके चलते निसरजई, जलालनगर समेत कई इलाकों की आपूर्ति बाधित रही है।
इधर, सिटी पार्क उपकेंद्र की बिजली बारिश के दौरान गुल हो गई। पानी बंद होने के बाद लाइन लगाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर लाइन पर गश्त शुरू की गई। शाम करीब साढ़े छह बजे जेल रोड पर लाइन पर जंपर व फ्यूज जले मिले। उसे सही कराकर बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया। वहीं नेव टेक्निकल इंस्टीट्यूट के पास पोल झुकने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं ने जेई को फोन किया, पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके चलते उपभोक्ता काफी परेशान होते रहे।
विज्ञापन
साउथ सिटी की भी आपूर्ति रही ठप
आवास विकास उपकेंद्र के साउथ सिटी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुबह फाल्ट की भेंट चढ़ गई। बिजली गुल होने के बाद टीम ने लाइन पर गश्त की तो कुछ दूरी पर लाइन पर पेड़ की डाल टूटी मिली। उसे सही कराने के बाद आपूर्ति को बहाल किया। करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही।