{"_id":"62951ed7ea5f291236214c8d","slug":"wind-direction-changed-drizzle-expected-shahjahanpur-news-bly486661275","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा की दिशा बदलने से बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा की दिशा बदलने से बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गर्मी से राहत पाने को टब में भरे पानी नहाती बच्ची । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार सुबह से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की है। सोमवार को थर्मामीटर का न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, दिन में धूप निकलने पर दोपहर बाद तक जनजीवन उमस भरी गर्मी से परेशान रहा, लेकिन अधिकतम तापमान अप्रत्याशित रूप से दो डिग्री घटकर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया।
आठ दिन पहले बीते सोमवार को 16 मिमी बारिश होने के बाद से लगातार धूप निकलनी शुरू हुई तो वातावरण में व्याप्त नमी कम होने के साथ पछुआ हवा भी गर्म होने लगी। इससे गर्मी के साथ उमस भी बढ़ती गई। शनिवार रात मौसम ने थोड़ी करवट बदली और वायुदाब में एकाएक सामान्य से 20 अंक की गिरावट आई तो आसमान बादलों से घिर गया गया। आधी रात के बाद से तेज हवा चली और बूंदाबांदी शुरू हुई तो बीते दिन सुबह तक मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन धूप निकलने पर गर्मी के साथ उमस बढ़ने लगी।
बादल छाए रहने से रविवार रात को भी जनजीवन को उमस से जूझना पड़ा। दिन निकलने पर सूर्योदय के कुछ देर बाद तक सूय्रदेव बादलों की ओट में रहे, लेकिन बाद में धूप तेज होने के साथ चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार अब दो दिन से वायुदाब में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है और हवा की दिशा भी बदलकर दक्षिण-पश्चिम हो गई है। इसलिए मंगलवार को सुबह मौसम में थोड़ा बदलाव दिख सकता है। उनका कहना है कि इस दौरान तेज हवा चलेेगी और बादल छाए रहने से हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।