{"_id":"6276c1c60161562985183235","slug":"will-express-love-towards-mother-by-giving-gifts-shahjahanpur-news-bly4840677100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डेः उपहार देकर मां के प्रति व्यक्त करेंगे प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डेः उपहार देकर मां के प्रति व्यक्त करेंगे प्यार
विज्ञापन
शाहजहांपुर के सदर बाजार में स्थित एक दुकान पर मां के लिए उपहार खरीदारी करतीं युवतियां
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मां को समर्पित मदर्स डे रविवार को मनाया जाएगा। बच्चे अपनी मां के प्रति प्यार को व्यक्त करेंगे। इसके लिए उपहार देने की परंपरा शुरू हो गई है। इसको ध्यान में रखकर मदर्स डे के लिए बाजार में विभिन्न तरह के उपहार आए है। इनकी खरीदारी के लिए शनिवार को बाजार में चहल-पहल देखी गई।
शनिवार को तमाम युवा व युवतियां टैडीबियर, कैंडल्स, हैंडबैग, ग्रीटिंग कार्ड्स समेत मां की पसंद के तोहफे की खरीदारी में मशगूल दिखे। सबसे ज्यादा वे उपहार पसंद किए, जिन्हें प्यारी मम्मी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इन उपहारों की खासियत रही कि इनमें मां को मदर्स-डे की शुभकामनाएं देने के लिए स्नेहभरी पंक्तियां लिखी गईं हैं। इनमें ग्रीटिंग कार्ड्स का नायाब कलेक्शन बाजार में उपलब्ध है। ये कार्ड्स दिल और फूलों के आकार में भी पेश किए गए हैं।
इनकी कीमत 15 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। इसके अलावा फ्रिज मैग्नेट, फोटो फ्रेम, कॉफी मग, ट्रॉफी समेत अन्य छोटे-बड़े तोहफे मां की ममता को ध्यान में रखकर मंगाए हैं, जोकि पसंद किए जा रहे हैं। गिफ्ट कारोबारी आसिफ ने बताया कि मदर्स डे पर इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक रखी गई है। शायबा ने कहा कि मां हमारी हर खुशी का ध्यान रखती है। ऐसे में मां को समर्पित इस खास दिन को यादगार बनाना है। मां को सरप्राइज देने की खास प्लानिंग है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग कर मंगवाए गिफ्ट
मदर्स डे के लिए उपहारों की ऑनलाइन बुकिंग भी खूब हुई है। हर कोई अपनी मां को ऐसा विशेष उपहार देना चाहता है, जो उन्हें लंबे समय तक याद रहे। अतिरिक्त लोगों ने मां की पसंद की साड़ी, मोबाइल आदि गिफ्ट भी ऑनलाइन मंगाए हैं।