{"_id":"8cceb70a7bce923646fde39f8125d2cc","slug":"will-be-running-within-15-days-rosa-sugar-mill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन के अंदर चल जाएगी रोजा चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन के अंदर चल जाएगी रोजा चीनी मिल
रौसरकोठी/ रोजा।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेराई सत्र वर्ष 2015-16 में बंद चल रहा क्षेत्र के रोजा शुगर वर्क्स (चीनी मिल) अगले 15 दिनों में शुरू हो जाएगा। जिले से सपा के दिग्गजों ने इसके लिए मुख्यमंत्री तक पहल की थी। राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा इसके लिए लखनऊ में ही जा डटे थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिल मालिकान को व्यापक किसान हित में हर हाल में नए पेराई सत्र में मिल चालू करने को कहा। उसी क्रम में शनिवार को मिल के महाप्रबंधक बीके मालपाणी ने बाकायदा विज्ञप्ति जारी कर मिल चलाने की घोषणा की। इसके बाद राज्यमंत्री शाहजहांपुर लौटे। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने पांच दिसंबर तक मिल के चालू होने की उम्मीद जताई।
मिल के महाप्रबंधक बीके मालपाणी के अनुसार, विगत कई वर्षों से घाटे में चलने के कारण शीर्ष प्रबंधन मंडल ने रोजा चीनी मिल का पेराई सत्र 2015-16 का संचालन न करने का निर्णय लिया था, लेकिन क्षेत्रीय किसानों और कर्मचारियों के हितों और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शनिवार को शीर्ष प्रबंधन मंडल ने मिल चलाने की घोषणा की है। यह जानकारी मिलते ही मिल परिसर के बाहर धरने पर बैठे श्रमिकों की खुशी का ठिकाना ना रहा। उन्होंने अपना धरना खत्म करने की घोषणा की और ढोल-नगाड़े बजाते हुए रौसर कोठी मंदिर, बरम बाबा और बंजारी बाबा धर्म स्थान पर जाकर मत्था टेका। फिर सभी पास में ही रहने वाले सपा नेता और शिक्षक विधायक संजय मिश्रा के आवास पर जाकर मिल खुलवाने के लिए पहल करने का आभार जताया। दूसरी ओर सपा सरकार की पहल और मिल प्रबंधन की घोषणा से अनजान जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पांच दिनों में मिल चालू होने की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
000
वर्जन
सभी क्षेत्रीय किसानों से अपील है कि वह भविष्य में चीनी मिल को निरंतर चालू रखने एवं आर्थिक क्षति से बचाने के लिए अच्छी प्रजातियों के गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाएं एवं अपना उत्पादित समस्त गन्ना रोजा चीनी मिल को ही आपूर्ति करें, ताकि मिल को गन्ना के अभाव के कारण होने वाली क्षति से बचाया जा सके। - बीके मालपाणी, महाप्रबंधक, रोजा शुगर वर्क्स
विज्ञापन
00
मिल के बंद होने से बड़ी संख्या में किसानों और कर्मचारियों में मची हाहाकार की स्थिति से माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराया। उन्होंने इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए तत्काल व्यापक जनहित वाले इस मसले पर मिल मालिक चंद्रशेखर नोपानी को मिल चालू करने को कहा। यह फैसला होने के बाद ही शुक्रवार रात लखनऊ से शाहजहांपुर लौटा।
- राममूर्ति सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश
00
रोजा चीनी मिल चालू होने से गन्ना किसान और मिल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। महाप्रबंधक ने मिल पांच दिसंबर तक चालू होने की बात कही है। गत सात नवंबर को इस पूरे मसले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। मुख्यमंत्री की इस पहल का क्षेत्रवासी शुक्रगुजार हैं।
- तनवीर खां, सपा जिलाध्यक्ष