फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will be held at 21 centers State / Select Subordinate Services Examination

21 केंद्रों पर आयोजित होगी राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा की परीक्षा 

Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र लोक सेवा आयोग इलाहाबाद की ओर से करायी जा रही राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा की प्री-परीक्षा 20 मार्च को जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। 

एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय की अध्यक्षता में उक्त परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग सें कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। इस मौके पर एडीएम ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक उप्र लोकसेवा आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ परीक्षा संपन्न कराएं। परीक्षा के दिन कोई भी परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक, स्टाफ, स्टेटिक मजिस्ट्रेट मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं जाएंगे। सभी मोबाइल बाहर ही जमा कराने वाले काउंटर पर जमा करा दिये जायें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र की दो सौ मीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट करने वाली दुकान नहीं खुलेगी।  उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि धारा 144 लागू है, इसलिए परीक्षा केन्द्र के इर्द-गिर्द पांच से अधिक लोग एक जगह एकत्रित न हो। बैठक में एएसपी नगर राजेश कुमार, डीआईओएस सहित नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं उप्र लोकसेवा आयोग के अधिकारी एनपी सिंह, शिवधारी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed