फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wild animal

सियार ने तीन बच्चों समेत चार लोगों को काटा, एक बच्चे की हालत गंभीर

Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
wild animal
सियार के हमले में घायल कबीर - फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव लड़ती में पहुंचे एक सियार ने तीन बच्चों और एक युवक को काटकर घायल कर दिया। एक बच्चे के चेहरे में ज्यादा चोटें आने से उसकी हालत गंभीर है। इसके बाद गांव के लोगों ने सियार को भी पीटकर मार डाला है।
विज्ञापन

गांव लड़ती निवासी श्यामू ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे वह खेत पर गए थे। उनकी पत्नी घर में सफाई कर रही थी। तभी जंगल की ओर से एक सियार उनके घर में घुस गया और चारपाई पर सो रहे उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र कबीर को उठा ले गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर श्यामू की पत्नी ने बमुश्किल बच्चे को छुड़ाया। इसके बाद सियार ने गांव के ही नेतराम के दस वर्षीय पुत्र हरिओम, श्रीधर की दो वर्षीय पुत्री स्वीटी और 25 वर्षीय जयराम को काटकर व पंजे मारकर घायल कर दिया। इस दौरान गांव के लोगों ने सियार को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

जानकारी पाकर श्याम खेत से घर पहुंचे और पुत्र को मैलानी के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। हरिओम, स्वीटी, जयराम की मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गई है। गांव के लोगों की सूचना पर रेंजर डीएस यादव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। गांव में कई लोगों के घायल होने और सियार को मार जाने के मामले में वन विभाग कार्रवाई नहीं कर लीपापोती में जुटा हुआ है। वनकर्मी सियार को कभी सियार तो कभी कुत्ता बताने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार के रेंजर डीएस यादव ने बताया कि सूचना पर मैं गांव गया था। जिन लोगों के सियार के हमले में घायल होने की बात कही जा रही है, वे लोग गांव में नहीं मिले। परिवार के लोगों ने बताया कि घायल का इलाज कराने गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed