फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wild animal

खुटार के प्रसादपुर में मरा पड़ा मिला चमगादड़

Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
wild animal
खुटार। खुटार मैलानी मार्ग से गांव महारानीगंज चठिया रोड पर गांव प्रसादपुर के पास रोड किनारे एक चमगादड़ मरा हुआ मिला। जानकारी पाकर तमाम लोग चमगादड़ को देखने पहुंचे। इसके बावजूद पशु और वन विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। देर शाम तक चमगादड़ का शव सड़क किनारे ही पड़ा था।
विज्ञापन

उधर गांव महुआ पिमई में एक कबूतर अचानक नीचे आ गिरा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। यह जानकारी गांव के राजा सिंह ने दी। यहां भी पशुपालन और वन विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचने की जरूरत नहीं समझी है। पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि कबूतर और चमगादड़ की मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

यहां बता दें क्षेत्र में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है, बावजूद इसके बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए भी पशु विभाग सजग होता नहीं दिख रहा है। कई स्थानों पर पक्षियों के मरे पड़े मिलने के बाद भी विभाग के लोग ध्यान नहीं दे रहे, इस कारण लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed