{"_id":"69b05c4178e41a68420a3d3f","slug":"wifes-murderer-sent-to-jail-after-being-discharged-from-hospital-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-167610-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अस्पताल से छुट्टी के बाद पत्नी के हत्यारोपी को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अस्पताल से छुट्टी के बाद पत्नी के हत्यारोपी को भेजा गया जेल
विज्ञापन
हत्यारोपी मनमोहन पांडेय। संवाद
शाहजहांपुर। पत्नी आरती के हत्यारोपी पति मनमोहन पांडेय को मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
चार मार्च को होली पर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज की बालाजी नगर कॉलोनी में मुखौटा पहनकर आए आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मनमोहन पांडेय ने प्रेमी संग रह रही पत्नी आरती की गला रेतकर हत्या करने के साथ पत्नी के प्रेमी ब्रजदीप के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था।
हत्या के दौरान आरती ने मनमोहन पांडेय के सिर पर ईंट मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। तब से हत्यारोपी का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। आरती की हत्या के मामले में रोजा की न्यू चर्च कॉलोनी निवासी उसके भाई संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।