{"_id":"6a1202d543513d05ca01c012","slug":"wifes-lover-threatens-young-man-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-174155-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक को धमका रहा पत्नी का प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक को धमका रहा पत्नी का प्रेमी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति को उसकी पत्नी का प्रेमी धमका रहा है। युवक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, उसकी पत्नी समझाने के बावजूद प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। पत्नी ने भी उसे धमकाया है।
पीड़ित ने बताया कि शादी से पहले ही पत्नी के युवक से संबंध थे। फरवरी 2025 में रात को उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने पत्नी को समझाया लेकिन उसने साफ कह दिया कि वह उसे पसंद नहीं करती और प्रेमी के साथ भी रहेगी। युवक के मुताबिक, पत्नी ने उससे कहा कि अगर उसने परिजनों को यह बात बताई तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।
डर की वजह से कभी किसी को कुछ नहीं बताया। एक दिन पत्नी के मोबाइल से बड़े भाई व जीजा के मोबाइल पर आपत्तिजनक मेसेज आया। इस पर पत्नी ने मेसेज भेजने से इन्कार कर दिया। उसने बताया कि उसके मोबाइल से उसके प्रेमी ने मेसेज भेजा है। मेसेज में उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी गई है। उसकी जान को खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।