{"_id":"654fd1135f75bdc0650ecb74","slug":"wife-poured-hot-oil-face-and-neck-burnt-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-8068-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पत्नी ने डाला गर्म तेल, चेहरा-गर्दन झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पत्नी ने डाला गर्म तेल, चेहरा-गर्दन झुलसी
Sun, 12 Nov 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
खुटार। गांव सिल्लुहा में पत्नी ने पति पर सोते वक्त गर्म तेल डाल दिया जिससे उनका चेहरा और गर्दन बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। ठीक होने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपकर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी लक्ष्मण अवस्थी पांच नवंबर की रात खाना खाकर सो गए थे। रात में उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी कढ़ाई में रखा तेल ले आई। उसने सोते वक्त उन पर गर्म तेल छिड़ककर जान से मारने का प्रयास किया। चीखने पर परिवार के अन्य लोग जाग गए। इस बीच पत्नी मौके से चली गई। परिजन लक्ष्मण को लेकर खुटार सीएचसी में पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार को हालत में सुधार होने पर उसने थाने पहुंचकर पत्नी लक्ष्मी देवी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लक्ष्मी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।