फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife accused of killing her husband gives birth to baby girl in shahjahanpur jail

UP: जेल में बंद हत्यारोपी पत्नी ने दिया बच्ची को जन्म, आठ माह पहले पति का सिर कुचल हाथों से निकाला था मांस

Sat, 22 Mar 2025 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

Shahjahanpur News: रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग निवासी गायत्री ने आठ अगस्त 2024 को अपने पति सत्यप्रकाश (40) की बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसने यह वारदात देखी, उसका कलेजा कांप गया था। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी गर्भवती थी। बीते सप्ताह ने उसने बच्ची को जन्म दिया। 

विज्ञापन
Wife accused of killing her husband gives birth to baby girl in shahjahanpur jail
हत्यारोपी गायत्री, मृतक सत्यप्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा में पति सत्यप्रकाश का सिर ईंट से कुचलकर हत्या करने की आरोपी गायत्री देवी ने बच्ची को जन्म दिया है। गिरफ्तारी के समय गायत्री गर्भवती थी। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते उसका वाराणसी के मानसिक अस्पताल से उपचार चला। नवंबर में वह लौटकर जेल आई थी। एक सप्ताह पहले प्रसव पीड़ा होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। छुट्टी होने के बाद उसे जेल में वापस लाया गया। शुक्रवार को जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बैरक में जाकर नवजात बच्ची को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


इलाज के बाद अब सामान्य है गायत्री 
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि जब गायत्री ने वारदात को अंजाम दिया था तो वह मानसिक तौर पर अस्वस्थ थी। गायत्री का इलाज बनारस में कराया गया था। तीन महीने तक उसका इलाज चला था। वह अब सामान्य है। उसके दो बच्चे पहले से हैं। सीजेरियन के जरिये उसने बच्ची को जन्म दिया है। अभी टांके अभी नहीं कटे हैं, इसलिए वह आराम कर रही है। दूसरी महिलाएं बच्ची को संभाल रहीं हैं। गायत्री बच्ची को फीडिंग करा रही है। उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shahjahanpur News: शारदा नहर के किनारे रेत में दबा मिला महिला का शव, हत्या के बाद दफनाने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्बरता से की थी पति की हत्या 
रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग निवासी गायत्री ने आठ अगस्त 2024 को दिनदहाड़े अपने पति सत्यप्रकाश (40) की बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसने यह वारदात देखी, उसका कलेजा कांप गया था। वारदात के दिन सत्यप्रकाश ने मुर्गा खाने के लिए उससे 300 रुपये मांगे थे। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। पति ने उसे पीटा तो गुस्से में आई गायत्री ने ईंट उठाकर पति के सिर पर मारनी शुरू कर दी। 

वह नीचे गिर गया तो सीने पर बैठकर लगातार ईंट मारती रही। सिर फटने पर हाथ से मांस के लोथड़े फेंके थे। गायत्री का कृत्य देखकर आसपास के लोग दूर से वीडियो बनाते रहे लेकिन पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गायत्री को गिरफ्तार किया था। हत्याकांड के बाद सत्यपाल की मां शकुंतला की तहरीर पर पुलिस ने गायत्री के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। तब से गायत्री जेल में बंद है। 

जिसने देखा दहलाने वाला मंजर... कांप उठा 
दोपहर करीब तीन बजे हथौड़ा से रोजा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे बने मकान के सामने का दृश्य जिसने देखा, कांप उठा। मकान के बाहर बने चबूतरे पर सत्यपाल के सीने पर बैठी गायत्री उसके फटे सिर में हाथ डालकर बैठी थी। इस दौरान छुट्टी होने पर कई स्कूली बच्चे भी गुजर रहे थे, वे भी रुककर देखने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें वहां से हटाया। नजारा इतना खौफनाक था कि लोगों की रूह कांप गई। गाड़ियां रोककर लोग सबकुछ देखते रहे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वह महिला के पास जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed