{"_id":"67e3e9763ee8093d310a9633","slug":"who-filled-fake-notes-in-sbi-atm-bank-officials-examined-cctv-footage-in-shahjahanpur-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसबीआई के एटीएम में नकली नोट किसने भरे... बैंक अधिकारियों ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसबीआई के एटीएम में नकली नोट किसने भरे... बैंक अधिकारियों ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
Wed, 26 Mar 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 Mar 2025 05:21 PM IST
सार
कलान में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के किनारे एसबीआई का एटीएम है। एटीएम से चूरन वाले आठ नोट निकले थे। बैंक अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
एटीएम से निकले नकली नोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के कलान में एसबीआई के एटीएम से चूरन वाले नकली नोट निकलने के मामले में नोट भरने वाली एजेंसी के कर्मचारियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर बैंक की ओर से रिकवरी करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
कलान कस्बे में लगे एसबीआई के एटीएम से शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग लोगों को चूरन वाले आठ नोट नकली मिले थे। मामले की जानकारी होने पर संबंधित बैंक के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से एटीएम बंद करा दिया था। विभागीय जांच में सामने आया कि एटीएम में एक निजी कंपनी नोट भरने का काम करती है। शाहजहांपुर की टाउनहॉल शाखा से संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को सीलबंद पैकेट नोट दिए गए थे।
विज्ञापन
एक कर्मचारी बाहर से लेकर आया दो बंडल
इस दौरान आरबीआई के कर्मचारी भी मौजूद थे। नकली नोट निकलने के बाद बैंक अधिकारियों ने जांच की है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया गया। इस दौरान नोट भरने वाले कर्मचारियों ने बंडल खोलकर क्रेट में नोट भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक कर्मचारी बाहर से नोट के दो बंडल लाते हुए भी फुटेज में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: बहेड़ी के दरोगा को एसएसपी ने किया निलंबित, सांप्रदायिक विवाद की जानकारी छिपाने पर हुई कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक नोट भरते समय 10 नकली नोट डाले गए हैं। इनमें से आठ तो ग्राहकों के पास पहुंचे और दो एटीएम की रिजेक्टेड विग में पहुंच गए। एसबीआई के रीजनल मैनेजर ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद दोषी लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन