फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   White grew up in the Methodist Church Gift Program

मैथोडिस्ट चर्च में हुआ व्हाइट गिफ्ट कार्यक्रम

Sun, 13 Dec 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 13 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
White grew up in the Methodist Church Gift Program
गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस की दस्तक सुनाई पड़ने लगी है। इसी कड़ी में डब्ल्यूएससीएस संस्था की ओर से रविवारीय आराधना का आयोजन किया गया। इस आयोजन को व्हाइट गिफ्ट का नाम दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पादरी अशोक श्रेष्ठा, पादरी ईएम पॉल, पादरी सुरेश मिल्टन ने विशेष आराधना कराई। इसके पश्चात निरुपमा महंत ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में प्रभु ईशु मसीह के जीवन पर आधारित नाटक खेला। स्नेहलता मिलन और माया बख्श ने बाइबिल का पाठ किया। इसके बाद एनटीआई की प्रबंधक सपना मैसी ने प्रभु के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए जरूरतमंदों की मदद किए जाने पर जोर दिया। क्रिसमस फादर के रूप में संजीव मसीह ने बच्चों को उपहार बांटे। इससे पूर्व एस रथ, रश्मि कुमार, सपना मैसी आदि ने मोमबत्तियां जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए चर्च को सजाया गया था। बता दें कि व्हाइट गिफ्ट नामक कार्यक्रम गरीबों, बेसहारा, असहाय बुजुर्गों और बच्चों की मदद के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से जो धन जुटता है, उसे वॉन बेबी फोल्ड संस्था को बरेली भेज दिया जाता है। आयोजन में संस्थाध्यक्ष सुनीता जेेे सिंह, याकूब एडवर्ड, अनिल सी दास, सुधीर जॉन, अमित सनवालिया, राजेश मिल्टन, परवेज महंत, श्रुति सिंह, हीरा सिंह, मिर्ला, मीनाक्षी सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed