{"_id":"644d716fc7fdbafb200b79c4","slug":"while-boarding-the-train-the-passenger-staggered-and-fell-saved-his-life-shahjahanpur-news-c-4-1-140646-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन में चढ़ते समय लड़खड़ा कर गिरा यात्री, सूझबूझ से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन में चढ़ते समय लड़खड़ा कर गिरा यात्री, सूझबूझ से बची जान
Sun, 30 Apr 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
रोजा में ट्रेन पर चढ़ते समय गिरने से घायल हुए तपन सिंह। संवाद
शाहजहांपुर। अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस के एसी थर्ड कोच में चढ़ते वक्त तपन सिंह यादव लड़खड़ा कर गिर गए। उन्होंने प्लेटफार्म की वॉल से चिपककर खुद को ट्रेन के नीचे आने से बचाया। इसी बीच किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। तपन के सिर में मामूली चोट आई है। इस दौरान करीब एक घंटे तक गाड़ी खड़ी रही।
शाहजहांपुर से चलने के बाद ट्रेन का स्टापेज लखनऊ में है। ट्रेन कुछ देर के लिए रोजा रेलवे स्टेशन पर रुकी। पत्नी के साथ ट्रेन में सवार पश्चिम बंगाल के न्यू कुंज बिहार निवासी 68 वर्षीय तपन सिंह पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे, इसी बीच ट्रेन चल दी। एसी थर्ड कोच में चढ़ते वक्त तपन सिंह लड़खड़ा गए और प्लेटफार्म के नीचे गिर गए। उस समय ट्रेन की गति धीमी थी। यात्रियों ने शोर मचाया तो चेन खींचकर ट्रेन को रोका गया। तपन सिंह को बाहर निकाला गया। उनके सिर में चोट आई थी। सूचना पर डॉ. संजय राय, परिचारक अनिल सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया। करीब एक घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस बीच काठगोदाम एक्सप्रेस को होम सिग्नल पर रोका गया।
-ट्रेन से गिरकर यात्री घायल हो गया था। उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। - जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक