{"_id":"62cdc9b583d50d634d6f9d20","slug":"when-the-transformer-blew-up-there-was-a-ruckus-at-the-sub-station-supply-was-stopped-shahjahanpur-news-bly491174027","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने पर उपभोक्ताओं को बिजली उप केंद्र पर हंगामा, बंद कराई बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने पर उपभोक्ताओं को बिजली उप केंद्र पर हंगामा, बंद कराई बिजली सप्लाई
विज्ञापन
पुवायां। सोमवार को रखा गया ट्रांसफार्मर कुछ देर बाद ही फुंक जाने पर उपभोक्ताओं ने गंगसरा बिजली उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीई रामाशंकर ने गांव के लोगों को समझाकर शांत किया। लोगों ने गंगसरा का अलग फीडर बनाने की मांग की है।
गांव गंगसरा की बिजली व्यवस्था 15 दिन से बेपटरी है। हाईवे पर काफी बड़ा गांव होने और मार्केट के कारण लोड अधिक है। उपभोक्ताओं के अनुसार लोड के सापेक्ष कम क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाता है, जिससे वह जल्दी फुंक जाता है। 15 दिन से कहीं तार टूट जाने तो कहीं अन्य कारणों से बिजली सप्लाई सुचारू रूप से नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
गांव में रखा ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर सोमवार शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया गया था। कुछ देर बाद ही ट्रांसफार्मर फुंक गया। मंगलवार दोपहर तक दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं होने पर उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया और लोग भारी संख्या में गंगसरा बिजली उपकेंद्र जा पहुंचे। यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने अन्य फीडरों की बिजली सप्लाई भी बंद करा दी। आरोप लगाया कि तमाम बार कहने के बाद भी ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा रहा है, जिस कारण आए दिन समस्या हो रही है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसडीई रामाशंकर ने उपभोक्ताओं से वार्ता की और आश्वासन दिया के लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर शेर सिंह, रवि राठौर, संजय यादव, वीरू राठौर, मनोज यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।