फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When the clouds broke, the sun showed its attitude

मौसम: बादल छंटे तो धूप के साथ गर्मी ने दिखाए तेवर

Sun, 15 May 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
When the clouds broke, the sun showed its attitude
शाहजहांपुर में गर्मी से राहत पाने को टब में भरे पानी से नहाते बच्चे । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में गिरावट कम होने के साथ आसमान में ऊंचाई पर छाए बादल छंटने शुरू हुए तो तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार शाम से बादल छाए होने के कारण उमस बढ़ने से रात में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार सुबह तक धुंध हटने पर तेज धूप निकली तो अधिकतम तापमान भी 1.5 डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले तेज अंधड़ चलने के साथ बारिश होने के बाद से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई थी, लेकिन उस दौरान जनजीवन उमस से बुरी तरह परेशान रहा। अब दो दिन से कड़ाके की धूप ने वातावरण की नमी सोखनी शुरू की तो पछुआ हवा भी शुष्क होने लगी है।
विज्ञापन

शनिवार को सूर्योदय के पहले तक गर्मी से थोड़ी राहत रही, लेकिन धूप तेज होने के साथ आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। गर्मी से बचाव के लिए लोग सिर पर गमछे बांधकर बाहर निकले। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तेज धूप से शाम तक आर्द्रता 31 प्रतिशत के निचले स्तर पर आ गई है और इसे देखते रविवार को गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed