फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When Bhakiyu staged a sit-in, the hospital was sealed

बड़ागांव में सील किया गया कुमकुम हॉस्पिटल

Sat, 05 Nov 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
When Bhakiyu staged a sit-in, the hospital was sealed
पुवायां। भाकियू के जिला मुख्यालय पर धरने के बाद शुक्रवार को बड़ागांव स्थित कुमकुम हॉस्पिटल को डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार अस्पताल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। अस्पताल संचालक वैधता के कागजात भी नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

बनिगवां की गुड्डी देवी ने सीएमओ से शिकायत की थी कि सात अक्तूबर की रात वह अपने पति कालिका प्रसाद को इलाज के लिए ले जा रही थीं। बड़ागांव में कुमकुम हॉस्पिटल का बोर्ड देखकर वह पहुंचीं। उनसे 30 हजार रुपये जमा कर पति के पेट का ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर वह पति को बरेली के निजी अस्पताल ले गईं। इलाज में ज्यादा खर्च बताने पर वह पति को फिर कुमकुम अस्पताल लाईं तो डॉक्टर ने गालीगलौज कर भगा दिया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी। एक अन्य व्यक्ति ने भी कुमकुम हॉस्पिटल के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन

सिंधौली के गांव नगरा वलेटू निवासी रक्षपाल की पत्नी सरमिला ने भी गलत इलाज का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने सीएमओ को अपने स्तर से जांच के लिए पत्र भेजा था। भाकियू ने इस मामले में जांच नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को अस्पताल सील कर दिया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. रोहिताश कुमार, बड़ागांव चौकी इंचार्ज नरगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमकुम हॉस्पिटल की कई शिकायतें मिली थीं। जांच की गई तो अस्पताल संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। दो बार मौका देने के बाद भी कागजात नहीं मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रोहिताश कुमार, डिप्टी सीएमओ

अस्पताल के कागजात मांगे गए थे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है। जल्द ही कागजात अधिकारियों के समक्ष पेश किए जाएंगे। इसके बाद अस्पताल खुल जाएगा। कहीं कोई अनियमितता नहीं है। - डॉ. अजय कुमार, संचालक कुमकुम हॉस्पिटल बड़ागांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed