फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wheat seeds were distributed to farmers under police surveillance.

Shahjahanpur News: पुलिस की निगरानी में किसानों को बांटा गया गेहूं का बीज

Tue, 28 Oct 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wheat seeds were distributed to farmers under police surveillance.
कांट। राजकीय कृषि बीज भंडार पर मंगलवार को सुबह से अनुदान पर गेहूं का बीज लेने के लिए किसानों की इतनी भीड़ उमड़ी कि कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ गई। बाद में पुलिस ने अपनी निगरानी में बीज का वितरण कराया।
विज्ञापन

सुबह से हो रही बारिश से बेपरवाह होकर बीज लेने के लिए किसान घंटों लाइन में लगे रहे। वितरण के दौरान कुछ लोगों ने जबरन बीज लेने का प्रयास किया। कुछ लोग गोदाम में घुस गए और कर्मचारियों पर जबरन बीज देने का दबाव बनाने लगे। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने गोदाम में घुसे लोगों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने किसानों की लाइन लगवाई। किसानों के आधार कार्ड और खतौनी से नाम सत्यापित कर उन्हें बीज सुलभ कराया गया।
विज्ञापन

हालांकि, मौके पर मौजूद मिले वरुण, राजीव, मनोज, सुनील, रवि आदि किसानों ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें बीज नहीं मिल पा रहा है। राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी सोम प्रकाश ने बताया कि बीज की कोई कमी नहीं है और सभी किसानों को नियमानुसार बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। उनका कहना है कि बीज पाने के लिए कुछ किसानों के जल्दबाजी करने पर पुलिस बुलानी पड़ी। --
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं का बीज पाने के लिए किसानों में मारामारी

कलान। राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं का बीज हासिल करने के लिए सोमवार को दिनभर किसानाें में मारामारी का माहौल बना रहा।
शुक्रवार से सोमवार तक तीन कार्य दिवसों में करीब 100 क्विंटल गेहूं बीज किसानों में वितरित किया गया। शुरुआती दो दिन के बाद सोमवार को भी बीज भंडार पर सुबह से शाम तक किसानों का जमावड़ा लगा लगा। इसके बावजूद अलग-अलग कारणों से तमाम किसान अनुदान पर बीज पाने से वंचित रहे। किसानों ने प्रशासन से मशीन पर अंगूठा की छाप लेने की अनिवार्यता खत्म कर केवल आधार कार्ड से बीज और खाद का वितरण करने की व्यवस्था कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed