फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wheat and mustard sowing stopped due to lack of fertilizers at cooperative societies

Shahjahanpur News: सहकारी समितियों पर खाद नहीं होने से गेहूं-सरसों की बोआई थमी

Thu, 20 Nov 2025 10:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Wheat and mustard sowing stopped due to lack of fertilizers at cooperative societies
कांट। औदापुर और कौढ़ा सहकारी समितियों के गोदामों पर एक माह से डीएपी और बीज उपलब्ध नहीं होने से गेहूं और सरसों की बोआई थम गई है। परेशान किसानों ने प्रशासन से समितियों के गोदामों पर खाद-बीज जल्द भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दोनों समितियों से लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के 80 हजार से ज्यादा किसान बतौर सदस्य जुड़े। यह सभी समितियों से ही खाद-बीज लेते हैं, क्योंकि बाजार में दुकानों पर यह वस्तुएं करीब डेढ़ गुना महंगी बिक रही हैं। किसानों का कहना है कि इस बार दोनों फसलों की बोआई का काफी समय निकल जाने के पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस वजह से जोताई कर तैयार किए गए खेतों की नमी भी सूखने लगी है।
विज्ञापन

औदापुर समिति के सचिव सर्वेश यादव ने बताया कि अभी तक जितनी खाद मिली, उसका वितरण नियमानुसार किया जा चुका है। उनका कहना है कि खाद मिलते ही किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed