फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Went missing after taking loan, now industrial defaulters are not being found

Shahjahanpur News: ऋण लेकर हुए लापता, अब उद्योग न बकायेदार मिल रहे

Sat, 10 Feb 2024 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Went missing after taking loan, now industrial defaulters are not being found
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त विकास विभाग की ओर से टर्म लोन योजना का लाभ लेकर कई पात्र लापता हो गए। अब विभागीय टीम को उद्योग न बकायेदार मिल रहे हैं। ऐसे 100 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन पर विभाग का करीब छह करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2006 तक टर्म योजना के तहत आवेदकों को ऋण का वितरण किया गया था। इसमें करीब छह सौ लोगों ने छोटे उद्योग लगाने के लिए ऋण लिया था। योजना के तहत 30 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक ऋण बांटा गया था। पात्रों ने कुछ किस्त जमा भी की थीं। उसके बाद हाथ पीछे खींच लिए। अब वसूली के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभागीय कर्मचारियों ने संबंधित बकायेदारों की तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें बकायेदार और उनका उद्योग दोनों नहीं मिल रहे। ऐसे में महकमे का अभियान भी धीमा हो गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि संबंधित लोग 15 मार्च तक किस्त की राशि जमा कर दें। अन्यथा आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed