{"_id":"65d65632593ea4aa56009fc4","slug":"wedding-procession-beating-case-report-on-eight-including-five-real-brothers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113771-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों की पिटाई का मामला : पांच सगे भाइयों समेत आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों की पिटाई का मामला : पांच सगे भाइयों समेत आठ पर रिपोर्ट
Thu, 22 Feb 2024 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। तेज आवाज में डीजे बजाने पर दूल्हे समेत बरातियों पर हमले के मामले में पांच सगे भाइयों समेत आठ लोगों पर बुधवार को एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी। इधर, पिटाई में घायल दूल्हे के बड़े भाई और बहनोई की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के गांव बरुआर में 19 फरवरी को गांव के प्यारेलाल मौर्य की बेटी लीलावती की शादी थी। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर गांव के लोगों से बरातियों का विवाद हो गया था। आरोपियों ने रात करीब डेढ़ बजे बरातियों पर लाठी-डंडे और असलहे लेकर हमला कर दिया था। इसमें दूल्हे कुलदीप, उनके बड़े भाई सुरेश और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद बगैर शादी संपन्न कराए बरात लौट गई थी। प्यारे लाल की पत्नी द्रोपदी व बेटी लीलावती को लेकर बुधवार को फिर थाने पहुंचे, जहां तहरीर देकर हमलावरों द्वारा की गई मारपीट व लूटपाट के बारे में जानकारी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के नेमपाल यादव, करन यादव, नन्हेलाल यादव, वेदपाल यादव, अजीत यादव पुत्र जोगराज यादव, रामभरोसे यादव, रामसेवक यादव, सत्यपाल यादव पुत्र रुस्तम यादव निवासी गांव बरुआर के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 452, 427, 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -- -
लापरवाही करती रही पुलिस
-घटना के बाद रात तीन बजे पीड़ित पक्ष ने तिलहर थाने में जाकर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उन्हें टरका दिया। इस पर मंगलवार को दिन में प्यारे लाल पत्नी द्रोपदी व बेटी लीलावती के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसपी अशोक कुमार के तहसील दिवस में होने की वजह से एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर लौट गए थे। एसपी के मामला संज्ञान में आने पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार शाम विधायक सलोना कुशवाहा भी गांव पहुंचीं। उनके साथ इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह भी मौजूद थे। विधायक ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों को सख्त सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
प्रयांक जैन, सीओ तिलहर