फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wedding Guests Assault Police, Smash Camera, Tear Uniform

Shahjahanpur News: पुलिस से बरातियों ने की मारपीट, तोड़ा कैमरा, फटी वर्दी

Tue, 28 Apr 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Wedding Guests Assault Police, Smash Camera, Tear Uniform
मदनापुर में पुलिसकर्मी संग मारपीट करते लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : 1
शाहजहांपुर। मदनापुर के हैदलपुर गांव में घोड़ा बग्घी के लेनदेन के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ बरातियों ने मारपीट की। गालियां देते हुए पुलिसकर्मियों से खूब धक्का-मुक्की की गई। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हुए वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीआरवी कमांडर कांस्टेबल मोहित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की सुबह 3:51 बजे मदनापुर कस्बा निवासी विपिन राठौर ने सूचना दी। कहा कि विपक्षी उसका रुपया नहीं दे रहे हैं। तुरंत होमगार्ड महेंद्र पाल के साथ मौके पर गए। वहां विपिन राठौर ने बताया कि रिषिपाल ने बग्गी व बैंड 22 हजार रुपये में तय कर एक हजार रुपया एडवांस दिया था। अब वह बाकी रुपया नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

परेशान होकर यूपी-112 पर काॅल करनी पड़ी। इसके बाद रिषीपाल को समझाने का प्रयास किया। तब फर्रुखाबाद के शमसाबाद के गांव हाजीपुर निवासी रिषीपाल ने परिवार के बलराम, प्रीति पत्नी बलराम, गोपाल, अमित व चार-पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर हंगामा किया। कहा कि शादी में पुलिस की आने की हिम्मत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। मारपीट की। किसी तरह खुद को बचाया। मारपीट में उन्हें व होमगार्ड महेंद्र पाल को चोटें आई हैं। इस बीच वर्दी भी फट गई। प्रीति ने बॉडीवार्न कैमरा तोड़ दिया। रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस टीम ने सोमवार की दाेपहर गांव हैदलपुर से आरोपी रिषीपाल, बलराम, प्रीति, गोपाल और अमित को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि पीआरवी के पहुंचने पर बरात में मौजूद कुछ लोग पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पीआरवी कमांडर की ओर से पांच नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है।
--
पहले भी हुईं पुलिस से मारपीट की घटनाएं
- 27 फरवरी को चौक कोतवाली की ब्रज बिहार कॉलोनी में वांछित प्रियांशु को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर वांछित को भगा दिया गया था। - 12 अप्रैल को मदनापुर के पंखाखेड़ा गांव में वारंटी राजिश को पकड़ने गई टीम पर हमला कर दिया गया था।

- 31 दिसंबर को काशीराम काॅलोनी में जिलाबदर सुमित को पकड़ने गई टीम पर हमला कर दिया गया था। वहीं, इससे पूर्व भी पुलिस टीम पर कई बार हमले हो चुके हैं।
--
दुल्हन पक्ष के लोगों को पीटा
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के अकबपुर तिरिया गांव में रविवार रात आई बरात में मारपीट हो गई। बरात गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र से आई थी। आरोप है कि बरातियों ने किसी बात को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी। मारपीट में दुल्हन पक्ष के कई लोग चोटिल हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराते हुए मामले को शांत करा दिया। दुल्हन के पिता की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इस मामले में पप्पू नाम के व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद

मदनापुर में पुलिसकर्मी संग मारपीट करते लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब

मदनापुर में पुलिसकर्मी संग मारपीट करते लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed