फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways Additional Managing Director inspected the bus station.

Shahjahanpur News: रोडवेज के अपर प्रबंध निदेशक ने बस स्टेशन का किया निरीक्षण

Tue, 15 Sep 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways Additional Managing Director inspected the bus station.
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे का निरीक्ष्ज्ञण करते अपर प्रबंध निदेशक डॉ.बिपिन मिश्रा। संवाद
शाहजहांपुर। परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने सोमवार शाम रोडवेज बस स्टेशन और वर्कशॉप का निरीक्षण किया। शाम करीब छह बजे पहुंचे अपर प्रबंध निदेशक ने सबसे पहले बस स्टेशन की सफाई व्यवस्था देखी, जो उन्हें बेहतर मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बस में सवार होकर यात्रियों से बातचीत की और चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। यात्रियों से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। इसके बाद वर्कशॉप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वर्कशॉप में टायरों की जरूरत को लेकर प्रस्ताव रखा गया। अधिकारियों ने टॉयरों की कमी की बात रखी, जिस पर बताया कि जल्द ही टायर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर प्रबंध निदेशक ने नर्मदेश्वर विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए। एआरएम अरुण कुमार,वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेश पांडेय, विनोद मिश्रा, प्रदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed