{"_id":"6aa84c046116f37a6f04367d","slug":"educated-youth-wandering-in-search-of-jobs-kashyap-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184638-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश में भटक रहे शिक्षित युवा : कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी की तलाश में भटक रहे शिक्षित युवा : कश्यप
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ददरौल विधानसभा में पीडीए चौपाल के दौरान एमएलसी का स्वागत करते नीरज मिश्रा। संवाद
शाहजहांपुर। शामली जिले के एमएलसी व पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। शिक्षित युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। वह ददरौल विधानसभा के गांव मुड़िगवां मजरा मड़ैया, पल्हौरा और पंचौली व जलालाबाद के अल्हागंज क्षेत्र के सुगसुगी गांव में हुई चौपाल में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम किसी एक दल के नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। श्रीराम के आदर्श सत्य, न्याय, मर्यादा और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने राम मंदिर के नाम पर चंदे के हिसाब को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति के बजाय उनके आदर्शों पर चलकर गरीब, किसान और नौजवान के हित में काम करना चाहिए।
इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, वरिष्ठ नेता नीरज मिश्रा, ज्योत्सना कश्यप, लखन प्रताप सिंह, अरविंद पाल आदि मौजूद रहे। संचालन ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव, बबलू कश्यप आदि ने किया।