{"_id":"66872ffa1e7c0257cf0643a4","slug":"weather-pleasant-due-to-346-mm-rain-humidity-increased-due-to-sunshine-in-the-afternoon-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-122076-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 34.6 एमएम बारिश से मौसम सुहावना, दोपहर में निकली धूप से बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 34.6 एमएम बारिश से मौसम सुहावना, दोपहर में निकली धूप से बढ़ी उमस
Fri, 05 Jul 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शहर में रुक-रुक कर होती रही बूंदाबांदी। संवाद
शाहजहांपुर। बुधवार रात तेज बारिश के बाद बृहस्पतिवार को दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में धूप खिलने से उमस बढ़ गई। इससे अधिकतम पारा में पांच डिग्री का उछाल आया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 34.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को 126 एमएम बारिश हुई थी। जुलाई के शुरुआती चार दिन में 175 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री का उछाल आया। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पांच मिलीबार वायुदाब में गिरावट हुई है। साथ ही वातावरण में 80 प्रतिशत नमी बनी हुई है। इसको देखते हुए अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश हो सकती है।