फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather in shahjahanpur

7.2 डिग्री पारा गिरा, कोहरे के साथ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
weather in shahjahanpur
शाहजहांपुर में शुक्रवार को भीषण सर्दी व कोहरे का प्रकोप रहा, ऐसे में यह महिला अपने बच्चे को कुछ ऐस? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार शाम को वायुदाब सामान्य से आठ अंक कम होने के कारण रात से घिरने शुरू हुए बादल शुक्रवार सुबह तक इतने घने हो गए कि वातावरण में आर्द्रता 54 से बढ़कर 100 प्रतिशत हो गई। इसके साथ ही हवा की दिशा बदली और ठंडी पुरवाई के झोंके चले तो गलन के साथ इतनी ठिठुरन बढ़ गई कि भीषण सर्दी से जनजीवन बेहाल हो गया। सूरज के बादलों की ओट में छिपे रहने से धूप नहीं निकली और दिन में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री घटकर 13 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार को सुबह बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 31 अंक अधिक हो गया है और इसे देखते हुए शनिवार को सुबह से कोहरा छाने के साथ पुरवा हवा शीतलहर में बदलने से सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन

12 जनवरी को दिन में बादल छाने और तेज पछुआ हवा से इतनी गलन बढ़ी कि दिन में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। बाद में बादल छटने पर दिन में धूप निकली और तब से अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना था। यही नहीं, रात में बादल छाने से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर नौ से दस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार रात भी बादलों ने आसमान ढका तो मामूली उमस बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान भी 0.1 डिग्री बढ़कर 9.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन सुबह लोग बिस्तर छोड़कर धूप सेंकने की चाह में बाहर निकले तो भीषण सर्दी में उनके कदम घरों की ओर लौटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा हवा ने इतनी ठिठुरन पैदा कर दी कि सुबह दस बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों मेें खुले शोरूम भी दोपहर तक ग्राहकों से खाली रहे। बहुत जरूरी होने पर ही कामकाजी और नौकरीपेशा लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर थोड़ी चहल-पहल दिखी, लेकिन तीन बजे के बाद से फिर लोग अपने ठिकानों पर पहुंचने लगे। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि हवा में नमी की अधिकता से सर्दी बढ़ी है और दिन-रात के तापमान में अंतर घटने से सर्दी ज्यादा प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को वायुदाब अचानक 31 अंक बढ़ा है जो कि तेज हवा चलने का संकेत है। ऐसी दशा में शनिवार को शीतलहर से तापमान में गिरावट के साथ सर्दी जोर पकड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed